Wednesday, October 21st, 2026

पुलिस ने फ्लाईओवर की एक लेन खोली, दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों को बड़ी राहत

 नई दिल्ली                                                     
राजधानी दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों को पुलिस ने बड़ी राहत दी है। मंगलवार सुबह यूपी गेट बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले फ्लाईओवर की एक लेन खोल दी है। इससे अब दिल्ली से गाजियाबाद के अलावा मेरठ, लालकुआं, डासना, हापुड़ की ओर जाने को बड़ी राहत मिली है।  

आपको बता दें कि बीते 26 जनवरी को दिल्ली में हुए ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद से दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले फ्लाईओवर को पूरी तरह से बंद कर दिया था। इसके कारण गाजियाबाद, मेरठ, लालकुआं, डासना, हापुड़ की ओर जाने वाली गाड़ियों को आनंद विहार बार्डर होकर ही जाना पड़ रहा था। जिससे शाम को भारी जाम लगता था। ऑफिस लौटते समय लोगों का काफी समय बर्बाद हो रहा था। लोग जाम से बचने के लिए सीमापुरी बार्डर से भी जाते थे। इस वजह पूर्वी दिल्‍ली के कई इलाकों में जाम लग जाता था।

मंगलवार सुबह पुलिस ने यूपी गेट पर दिल्‍ली से गाजियाबाद जाने वाले फ्लाइओवर के एक लेन से बैरीयर हटा दिए। हालांकि अभी गाजियाबाद से दिल्‍ली की ओर जाने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ेगा क्यों कि उस लेन पर बैरीयर अब भी बरकरार है। अभी बॉर्डर बंद होने से ईडीएम माल या आनंद विहार बार्डर होकर ही गुजरना पड़ रहा था। इन दोनों प्‍वाइंटों पर शाम को जाम लगता था। एक लेन खुलने से या ट्रफिक का दबाव कम हो जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय